फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिना अनुमति जुलूस निकालने में 64 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को बिना अनुमति के जुलूस निकालने के साथ ही सार्वजनिक रास्ता जाम किया गया था। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद सहित 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता की शिकायत पर की गई है। जिसमें उन्होंने जुलूस के कारण आम जनता को हुई असुविधा और कानून-व्यवस्था के उल्लंघन का उल्लेख किया।
विज्ञापन

घटना के अनुसार, 21 सितंबर को नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता को सूचना मिली कि साहिल निवासी लोहिया नगर, अदनान निवासी सुभाष नगर, सरफराज निवासी वीर बहादुर नगर और मोहम्मद मुस्लिम निवासी ग्राम सिंदुरिया सहित लगभग 50-60 अज्ञात व्यक्ति नगर तिराहे के पास जुलूस निकाल रहे हैं। इस जुलूस के कारण सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध हो गया, इससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जुलूस के आयोजकों और शामिल लोगों से अनुमति के संबंध में पूछताछ की लेकिन कोई भी अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।
चौकी प्रभारी के अनुसार, इस जुलूस की कोई पूर्व सूचना थाना कोतवाली या नगर चौकी को नहीं दी गई थी। पुलिस ने जुलूस में शामिल लोगों से रास्ता खाली करने और जाम हटाने को कहा लेकिन उनकी ओर से कोई सहयोग नहीं मिला। इसके बाद थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी सदर भी मौके पर पहुंचे लेकिन जुलूस में शामिल लोग हटे नहीं। जनपद में वर्तमान में धारा 163 लागू होने के बावजूद जुलूस निकालकर रास्ता जाम करना कानून का उल्लंघन माना गया। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें