फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 36.81 लाख का बजट पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक सभागार कक्ष में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में 36.81 करोड़ रुपये का बजट पेश हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्र ने मनरेगा योजना, वृद्धा व विधवा पेंशन, सरकारी आवास योजना, लेबर बजट, ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत, राज्य वित्त आयोग एवं 15वां वित्त आयोग समेत अन्य योजनाओं पर एजेंडा रखा। वर्ष 2026-27 की बैठक का बजट पेश करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य वित्त आयोग से कुल 3.18 करोड़, पंद्रहवां वित्त आयोग में 4.53 लाख, मनरेगा में 3.96 करोड़ जबकि मनरेगा ग्राम पंचायत की लेबर बजट में 25.14 लाख रुपये का बजट पेश किया गया। ऐसे में कुल मिलाकर क्षेत्र पंचायत से 36.81 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। इस दौरान सीएम फेलो विजय कुमार मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्रा, एमएलसी प्रतिनिधि सत्यसेन उर्फ गुड्डू सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामाशीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें