फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लक्ष्मीपुर में 20 करोड़ के विकास कार्यों पर सहमति, बजट पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंद्रहवें वित्त आयोग में 90 लाख, मनरेगा के तहत 18 कार्यों के लिए बजट प्रस्तावित किया
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी उपस्थित रहे
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र पंचायत लक्ष्मीपुर की कार्ययोजना की बैठक शनिवार को ब्लॉक सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 20 करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अंजली पाण्डेय ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक में जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा ग्राम प्रधानों से विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए गए। इन पर क्रमवार चर्चा की गई। वर्ष 2026–27 के लिए राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त मद में 2 करोड़, पंद्रहवें वित्त आयोग में 90 लाख, मनरेगा के तहत 18 कार्यों के लिए बजट प्रस्तावित किया गया। सदन में आजीविका मिशन, रवि फसल, मनरेगा, पेंशन योजनाएं, कायाकल्प, महिला कल्याण, मत्स्य पालन, कच्चे संपर्क मार्ग, नाली व इंटरलॉकिंग सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन


विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां बिना भेदभाव के पात्रों तक पहुंच रही हैं। गांवों में दिख रहा विकास सरकार की पारदर्शी कार्यप्रणाली का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खुली बैठक में जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेकर विकास का खाका तैयार करना लोकतांत्रिक पारदर्शिता का प्रतीक है। ब्लॉक प्रमुख अंजली पाण्डेय ने कहा कि विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की संयुक्त जिम्मेदारी है। सभी को ईमानदारी से कार्ययोजना लागू करनी चाहिए ताकि गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन


बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि संतोष पाण्डेय, बीडीओ मृत्युंजय यादव, गुड्डू सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य रामसेवक जायसवाल, जमीउल्लाह खां, अनवर अली उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीडीओ मृत्युंजय यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें