फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 11 करोड़ से डंडा नदी पर बन रहा पुल, आवागमन होगा सुगम

Sat, 05 Jul 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। नौतनवा-खनुआ मार्ग पर स्थित डंडा नदी पर नए पुल का निर्माण 1092.98 लाख की लागत से हो रहा है। इसके बन जाने पर राहगीरों के साथ ही साथ सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था और चाक-चौबंद हो जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ऋषि त्रिपाठी की मांग पर मुख्यमंत्री ने पुल की मंजूरी दी। छह जून को नए पुल का भूमि पूजन हुआ था। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड नए पुल का निर्माण 1092.98 लाख की लागत से करा रहा है, जिसकी लंबाई 79.88 मीटर है। जानकारी के मुताबिक नौतनवा-खनुआ मार्ग पर स्थित डंडा नदी पर एक पुल, जो 24 वर्ष पहले बना था। उसमें मोड़ होने के साथ ही संकरा भी है। इधर से होकर भारतीय गांव हरदीडाली, शेख फरेंदा, कैथवलिया उर्फ बरगदही, खनुआ, करमहिया, सुंडी और नेपाल के गांव मर्यादपुर, नौड़िहवा, त्रिलोकपुर, शिवपुर, कदमहवा, बैरघाट, मकरी, गोनहा, हरनामपुर, बेथरी, खजुरिया, बनगाई, दुर्गवलिया, मदनपुर, पिपरहवा, महिदेइया, परसा के साथ ही लुंबिनी आदि जगहों के लोग नौतनवा और गोरखपुर आते-जाते हैं, जिन्हें तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें