फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बैदौली खास में भूमि के बैनामे पर उठे सवाल, एसडीएम से जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। तहसील क्षेत्र के बैदौली खास गांव में भूमि के बैनामे को लेकर विवाद सामने आया है। गांव निवासी 75 वर्षीय नवनाथ कुशवाहा ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आराजी संख्या 244 से जुड़े अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नवनाथ कुशवाहा के अनुसार, विवादित भूमि पर उनका भूमिधरी अधिकार है और उस पर उनका स्वतंत्र कब्जा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भूमि प्रकरण में अनाथालय और विद्यालय के नाम का उल्लेख कर भ्रम की स्थिति पैदा की गई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रार्थी ने एसडीएम से आधार कार्ड, मूल निवास और स्थायी पते से संबंधित अभिलेखों के साथ कथित बैनामा दस्तावेज की संबंधित विभागों से जांच कराने की मांग की है।
उनका कहना है कि अभिलेखों का सत्यापन होने से भूमि के स्वामित्व और बैनामे से जुड़े मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने एक व्यक्ति पर कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर भूमि का बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए संबंधित अभिलेखों का सत्यापन कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें