सिसवां बाजार। सोमवार को पुलिस ने अमडिहवा के पास एक युवती की लाश देखी गई। देखने से लग रहा था कि उसकी ट्रेन से कटकर मौत हुई है। चेहरा क्षत-विक्षत हो गया था। उसके पास मिले आईकार्ड से पहचान हुई है। घरवालों के अनुसार वह कुछ समय से मानसिक बीमारी से ग्रसित थी।
सोमवार दोपहर लोगों ने कोठीभार क्षेत्र के अमडिहवा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवती की क्षत-विक्षत लाश देखी। लाश की जानकारी मिलते ही पुलिस के अलावा क्षेत्र के दर्जनों लोग जुट गए। चेहरा क्षत-विक्षत होने की वजह से पहचान मुश्किल हो रही थी। युवती के पास मिले आईकार्ड के आधार पर उसकी पहचान संध्या चौहान निवासी रामपुर खुर्द के रूप में हुई। वह रामहर्ष डिग्री कॉलेज सिसवां बाजार में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सूचना पाकर घरवाले भी पहुंच गए। घरवालों का कहना है कि वह मानसिक रोगी थी।