फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दीपावली और छठ पर परिवहन निगम ने रोडवेज की आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन योजना की घोषणा की है। इसमें आठ दिन तक लगातार ड्यूटी करने वाले चालक व परिचालकों को एक मुश्त 2800 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

परिवहन निगम मुख्यालय से मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन की ओर से निचलौल डिपो के एआरएम को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि 19 से 26 अक्टूबर तक दीपावली व छठ में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। इन आठ दिनों तक लगातार बस पर ड्यूटी करने पर इन्हें इकट्ठा 2800 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा 27 और 28 अक्टूबर दो दिन और कार्य करने पर इन्हें 600 रुपये और मिलेंगे। इन दिनों में चालक व परिचालकों को प्रतिदिन 300 किलोमीटर चलने की बाध्यता रखी गई है। बीच में एक दिन अवकाश लेने पर इन्हें प्रोत्साहन राशि में से 700 रुपये घटाकर मिलेगा। इसके साथ ही रोडवेज के वर्कशाप में कार्य करने वाले कर्मचारियों को आठ दिन लगातार ड्यूटी पर 850 रुपये व बीच में अवकाश लेने पर इन्हें 700 रुपये मिलेगा। एआरएम, निचलौल डिपो परशुराम पांडे ने बताया कि अधिक आय हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें