फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरे हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Jan 2014 05:44 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मधुकरपुर महदेवा में एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतारने में शामिल दूसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। क्राइम ब्रांच और पुरंदरपुर थाना पुलिस ने कोतवाली सदर क्षेत्र के बलिया नाला पुल से इस पेशेवर आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। मधुकरपुर में हत्या करने के दूसरे दिन वह सिद्धार्थनगर में भी एक व्यक्ति को मौत की नींद सुला चुका है। इसका खुलासा शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार ने सदर कोतवाली में किया। पुलिस इसे 14 दिन से तलाश रही थी। हत्या में शामिल कुशहर पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन

पुरंदरपुर क्षेत्र के मधुकरपुर महदेवा कुशहर उर्फ लोलई ने कुछ लोगों के साथ मिलकर जमीन की लालच में पिता रामसमूझ, चचेरे भाई लौहर और उसकी पत्नी सुनीता देवी की 28 दिसंबर की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इसमें कुशहर समेत तीन के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। घटना के चार दिन बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मुख्य आरोपी कुशहर को सदर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो अन्य आरोपी पकड़ से बाहर रहे। घटना के 14 दिन बाद क्राइम ब्रांच और पुरंदरपुर पुलिस की टीम ने दूसरे आरोपी हजरत को शनिवार को सदर कोतवाली के बलिया नाला पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। हजरत गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज क्षेत्र के सरपतहा गांव का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह 28 दिसंबर की रात कुशहर के साथ मिलकर उसके परिवार के तीन लोगों की हत्या की थी। उसके दूसरे दिन 29 दिसंबर को सिद्धार्थनगर जिला के खेसरहा में डेढ़ लाख रुपये की फिरौती पर रामसूरत की रस्सी से गला दबाकर हत्या की। उसने बताया कि रामसूरत के पुत्र अशोक ने डेढ़ लाख रुपये में अपने पिता को जान से मारने का सौदा किया था। अपर पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि हजरत ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। गोरखपुर, सिद्धार्थनगर में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें