फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती विरोध में प्रदर्शन

Sun, 12 Jan 2014 05:44 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रसोई गैस के बाद अब महराजगंज विकास मंच ने जिले की बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को मंच के जिलाध्यक्ष सानंदन पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल एक्सईएन कार्यालय पहुंचा। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर मांग पत्र दिया। इसमें चेतावनी दी गई है कि यदि कटौती शीघ्र बंद नहीं हुई तो विकास मंच बिजली कार्यालय का घेराव करेगा।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड प्रथम अधिशासी अभियंता धर्मेन्द्र सिंह को दिए मांग पत्र में बताया गया है कि अनियमित बिजली कटौती से लोगों की नींद हराम हो गई है। कभी फाल्ट के नाम पर तो कभी शेड्यूल के नाम पर कटौती की जा रही है। उन्होंने बताया है कि बिजली समस्या से व्यापार प्रभावित हो रहा है। बिजली नहीं रहने से नगरवासियों को पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है।
जिलाध्यक्ष ने एक्सईएन से शीघ्र बिजली समस्या दूर करने की मांग की। उन्होंने बताया है कि बिजली समस्या का समाधान शीघ्र नहीं होने पर संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रतिनिधि मंडल में मिश्रीलाल कोरी, रमेश मोदनवाल, नरसिंह उपाध्याय, सुभाष रौनियार और दयाशंकर रौनियार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें