फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रेलर से टकराई बस, एक की मौत

Mon, 02 Dec 2013 05:41 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
फ रेन्दा। गुजरपुरवां चौराहे पर शनिवार देर रात कोहरे के कारण खड़े ट्रेलर से तेज रफ्तार प्राइवेट बस टकरा गई। इससे बस में सवार एक युवक की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

फ रेन्दा थाना क्षेत्र के भैया फ रेन्दा के समीप गुजरपुरवां चौराहे पर शनिवार रात करीब 11:45 बजे ट्रेलर लेकर एक ड्राइवर पहुंचा। वह ट्रेलर खड़ा कर होटल में खाना खाने चला गया। उसी समय गोरखपुर से सोनौली की तरफ तेज रफ्तार प्राइवेट बस लेकर जा रहा चालक कोहरे के कारण ट्रेलर देख नहीं सका। उसने ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस में सवार कोल्हुई निवासी दिलीप कुमार, प्रेम बहादुर निवासी नेपाल, सुनीता निवासी नवलपरासी नेपाल और हीरा बहादुर निवासी गुलमी, नेपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना फ रेन्दा पुलिस और 108 नंबर पर दी। कुछ देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफ र कर दिया गया। रविवार भोर में दिलीप की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक रात का फ ायदा उठाते हुए भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें