फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन गांव का, सप्लाई शहर से

Sun, 01 Dec 2013 05:41 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। होम डिलीवरी के नाम पर गैस एजेंसी उपभोक्ताओं को चूना लगा रही है। होम डिलीवरी का शुल्क जमा करने के बाद भी गांव के उपभोक्तओं को शहर में आकर गैस सिलिंडर ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर एक इंडेन गैस एजेंसी के करीब 13 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब पांच हजार गांव के उपभोक्ता हैं। होम डिलीवरी के साथ एक सिलेंडर का मूल्य 428 रुपये है। नियम है कि एजेंसी अपने वाहन से उपभोक्ताओं तक गैस सिलिंडर पहुंचाएंगे लेकिन गांव के उपभोक्ताओं को शहर आकर गैस ले जानी पड़ती है। इससे एजेंसी का होम डिलीवरी का खर्च बच जाता है। इतना ही नहीं उपभोक्ताओं को समय से गैस भी नहीं मिलती।
पकड़ी सिसवा निवासी विजय कुमार का कहना है कि गैस सिलिंडर की आस में सात दिन से गोदाम का चक्कर लगा रहा हूं। 22 अक्टूबर को गैस बुक कराया था। अब तक नहीं मिला है। 428 रुपये की जगह 440 रुपये वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

महदेवा निवासी रामाज्ञा वर्मा का कहना है कि तीन दिन से गैस के लिए शहर आता हूं। गांव तक सिलिंडर नहीं पहुंचाया जाता। इससे समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। एक सिलिंडर पाने में दो माह लग जाते हैं। गैस एजेंसी निधारित मूल्य से 12 रुपये अधिक वसूलती है।
पकड़ी सिसवा निवासी मनोज कुमार चौरसिया का कहना है कि हर बार शहर में आकर गैस लेनी पड़ती है। जानकारी नहीं होने का फायदा गैस एजेंसी वाले उठाते हैं। प्रशासन के लोगों को ध्यान देने की जरूरत है।
गोपी गांव निवासी सुरेंद्र का कहना है कि गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ किसी अधिकारी ने कोई कदम नहीं उठाया। अधिकारियों की मिलीभगत से गांव के उपभोक्ताओं को शहर में आकर गैस ले जानी पड़ती है। समय से सिलिंडर भी नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें