फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली का निर्माण कार्य रोका

Sat, 30 Nov 2013 05:41 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद के वीर बहादुर नगर मुहल्ले में नाली निर्माण कार्य को शुक्रवार की दोपहर में सभासद ने रोक दिया। सभासद का आरोप था कि ठेकेदार नाली निर्माण में दोयम दर्जे का ईंट और घटिया मसाले का प्रयोग किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी के आश्वासन पर निर्माण कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

वीरबहादुर नगर मुहल्ले में नाली निर्माण का कार्य ठेके पर कराया जा रहा है। नाली निर्माण में दोयम दर्जे के ईंट और घटिया मसाले का प्रयोग देख सभासद दीपक कुमार का गुस्सा फूट पड़ा और नाली निर्माण कार्य रोक दिया। सभासद के समर्थन में मुहल्ले के लोग भी आ गए। नाली निर्माण कार्य रोके जाने की सूचना पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पृथ्वीनाथ गुप्ता मौके पर पहुंचे और नाली निर्माण में लग रहे पुराने ईंटों को निकलवा दिया। ईओ ने सभासद को आश्वस्त करते हुए कहा कि नाली निर्माण मानक के अनुरुप किया जायेगा। यदि इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी की गई तो ठेकेदार का भुगतान बाधित कर दिया जायेगा। इस मौके पर ईओ के साथ सभासद सिद्धार्थनाथ शुक्ला, प्रदीप गौंड़, राघवेंद्र मिश्रा के साथ अधिक संख्या में मुहल्लेवासी उपस्थित रहे। इस संबंध में ईओ पृथ्वीनाथ गुप्ता ने कहा कि नाली निर्माण में पुराने ईंटों का प्रयोग किया जा रहा था। जिसे निकलवा दिया गया। यदि ठेकेदार मानक के अनुरूप नाली निर्माण नहीं कराता है तो ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें