फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हशमुद्दीन हत्याकांड में दरोगा लाइन हाजिर

Wed, 02 Oct 2013 05:37 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज/परतावल। हशुमद्दीन हत्याकांड में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। एसओ को पहले ही हटाया जा चुका है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

श्यामदेउरवां थाना के बेलासपुर नर्सरी गांव में 24 सितंबर को दो बाइक की टक्कर में कोईला देवी तथा हशुमद्दीन उर्फ गुड्डू की मौत हो गई थी। गुड्डू के घर वालों का आरोप था कि दुर्घटना के बाद उग्र भीड़ ने उसे बांधकर पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चार नामजद तथा 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया । अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कुछ लोगों ने परतावल चौराहे पर चक्का जाम किया था। पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। लाठीचार्ज के बाद एसपी ने एसओ नीतीश श्रीवास्तव को हटा दिया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने व लापरवाही बरतने पर एसपी ने हल्का दरोगा सुभाष यादव को सोमवार को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें