महराजगंज। प्राथमिक विद्यालयों पर तैनात रसोइयों ने मंगलवार को की सड़को पर प्रदर्शन किया । वे अपने हाथों में चौकी और बेलन लेकर चल रही थी । प्रदर्शन के बाद बीएसए कार्यालय पर धरना भी दिया।
मंगलवार को दोपहर बाद रसोइया हाथों में चौकी तथा बेलन लेकर सड़क पर निकल पड़ी। अपनी मांगों के समर्थन नारे लगाते हुए रसोइया शहर के सड़क पर प्रदर्शन करती हुई बीएसए कार्यालय पर पहुंची और अपने नौ सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना देने लगी। रसोइयों ने शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इनकी मांगों में रसोइयों ने मई का मानेदय दिए जाने, मानेदय बैंक खाता में भेजेने , बेवजह निकाली गई रसोइयों को बहाल किए जाने, संख्या के आधार पर रसोइयों को नहीं निकाले जाने समेत नौ मांग शामिल थे।
जिलाध्यक्ष रामभवन मद्धेशिया ने कहा कि रसोइया कड़ी मेहनत करके विद्यालय पर बच्चों को भोजन कराती हैं, लेकिन उनको संमानजनक मानेदय नहीं मिलता है। जिलामंत्री रिंकी देवी ने कहा कि इसोइयां अपने को कमजोर नहीं समझें। वे संघर्ष जारी रखें, आगे अच्छा परिणाम निकलेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष राजवंशी शर्मा, बिंदु देवी, छोटेलाल भारती आदि ने संबोधित किया। धरना में अमरावती देवी, दुर्गावती देवी, शीला देवी, मालती देवी, तारा देवी मौजूद रहीं।