फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का गला रेतने के बाद जहर खाया

Thu, 19 Sep 2013 05:36 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बसडीला खास निवासी एक युवक ने बुधवार अपराह्न पत्नी का गला रेतने के बाद जहर खा लिया। दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन

पनियरा थाना क्षेत्र के बसडीला खास निवासी अमरावती (32) बुधवार को अपराह्न तीन बजे घर पर थी। उसके बच्चे बाहर खेल रहे थे। तभी उसका पति संतोष (34) कहीं से आया। उस समय वह शराब के नशे में था। घर के अंदर आते ही वह पत्नी को गाली देने लगा। अमरावती ने शराब पीने का विरोध किया तो वह आग बबूला हो गया और कमरे के अंदर से चाकू लाया और उसका गला रेत दिया। उसे बाद घर में रखा कीटनाशक पी लिया। चीख की आवाज सुनकर बच्चे घर में आये और शोर मचाया। घटना के समय संतोष का पिता मजदूरी करने गया था और मां किसी काम से बाहर गई थी। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और 108 नंबर पर सूचना दी। कुछ देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां उनकी नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चर्चा है कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। घटना के दिन भी पुरानी चली आ रही बात को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें