फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास आभूषण की दुकान से चोरी

Tue, 22 Jan 2013 05:30 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहालनगर/पुरैना। डीएवी चौक स्थित एक स्वर्ण आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने रविवार रात रुपये समेत लाखों के जेवरात चुरा लिए। जहां चोरी की घटना हुई, वहां से पुलिस चौकी की दूरी महज 500 मीटर है। इस घटना को लेकर दुकानदारों में नाराजगी है।
विज्ञापन

घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बलडिहा निवासी महेन्द्र कुमार वर्मा की घुघली मुख्य मार्ग स्थित डीएवी चौक के पास अभिषेक ज्वेलर्स नामक स्वर्ण आभूषण की दुकान है। रोजाना की तरह महेन्द्र रविवार को दुकान बंद कर घर चले गए। लोगों का कहना है कि आधी रात बाद चोरों ने शटर का ताला तोड़कर अंदर रखे 45 हजार रुपये, एक किलोग्राम चांदी और 30 ग्राम सोना चुरा लिए। खटपट की आवाज सुनकर लोग जगे और शोर मचाया। इसके बाद चोर भाग निकले।
सोमवार सुबह जानकारी होने पर दुकानदार मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसओ जितेन्द्र यादव, चौकी प्रभारी रामनयन यादव और अन्य पुलिस वाले मौके पर पहुंच गए। एसओ का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

व्यवसायी की बाइक चोरी
फरेन्दा। वाहन चोरों ने सोमवार सुबह गल्ला व्यवसायी की बाइक चुरा ली। फरेन्दा थाना क्षेत्र के सिधवारी निवासी मनोज कुमार गुप्ता गल्ला का व्यवसाय करते हैं। वह अपनी बाइक बरामदे में खड़ी किए थे। भोर में किसी समय अज्ञात चोरों ने बाइक चुरा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें