फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से बलात्कार का आरोप

Sat, 12 Jan 2013 05:30 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। निचलौल में एक नाबालिग के साथ रेप की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि लड़की गुरुवार सुबह शौच के लिए गई थी उसी समय दूसरे टोले के युवक ने मुंह काला किया।
विज्ञापन

निचलौल थाना क्षेत्र निवासी 13 साल की एक लड़की गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे गांव स्थित ताल की ओर शौच करने गई थी। अकेला देख बेलवाडीह टोला निवासी शादीशुदा व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और रेप किया। उसने धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताना नहीं। लड़की घर पहुंची और आपबीती घर वालों को बताई। लड़की के पिता मामले को लेकर थाने जाने की तैयारी करने लगे, इसी बीच गांव का एक प्रभावशाली व्यक्ति समझौता कराने में जुट गया। लड़की के पिता ने दूरभाष पर बताया कि वह किसी के दबाव में नहीं आएगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें