फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धानी में तिलक के दौरान फायरिंग दो घायल

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। धानी बाजार में एक तिलक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान दो महिलाओं को गोली लग गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। तिलक का कार्यक्रम मातम में बदल गया। गोली लगने के बाद एक महिला की हालत खराब देख मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज दिया गया। दूसरी का इलाज पास में चल रहा है।
विज्ञापन

धानी बाजार के रहने वाले विद्यासागर सिंह के घर तिलक का कार्यक्रम था। उनके बेटे गोपाल सिंह का तिलक चढ़ रहा था। इसी दौरान खुशी व्यक्त करने के लिए फायरिंग होने लगी। इससे गोली नरेन्द्र सैनी नामक शिक्षक की पत्नी को लग गई। खबर है कि दूसरी गोली एक लड़की को लगी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक उसका नाम पता नहीं चल सका था। घटना के बाद हड़कंप मच गया। महिला को तत्काल गाड़ी में लादकर मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। एसओ का कहना है कि फायर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। असलहा निरस्त करने को भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें