फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मौत के घाट उतारने वाला पति गिरफ्तार

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लेजार महदेवा में अवैध संबंध के शक में पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले पति को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बता दें कि फरेन्दा थाना क्षेत्र के लेजार महदेवा निवासी संतबहादुर पटेल और उसकी पत्नी किसमाती (35) के बीच तीन-चार महीने से विवाद चल रहा था। किसमाती का पति कुछ दिनों बाहर था। उसे शक था कि पत्नी का संबंध किसी और से है। इसी बात को लेकर दोनाें के संबंध खराब हो गए थे। दोनों के बीच अक्सर मारपीट की भी नौबत आ जाती थी। इस सिलसिले में गांव के लोगों ने पंचायत भी की थी। बुधवार को पति और पत्नी खाना बनाकर खाने की तैयार कर रहे थे, इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। मामला इतना बढ़ा कि संतबहादुर ने पत्नी को कमरे में बंद कर मारना-पीटना शुरू कर दिया। पास में रखे डंडे से पत्नी के सिर पर हमला बोल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसके रिश्तेदार की तहरीर पर संतबहादुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें