फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हाथ हत्यारों से दूर

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां। शेख फरेंदा गांव में डबल मर्डर का मामला गरमाता जा रहा है। हत्या के दो दिनों के बाद भी अब तक किसी हत्यारे का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस लगातार हाथ पैर मार रही है मगर अब तक उसे कोई खास सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

शेख फरेंदा गांव के ग्राम प्रधान महेंद्र यादव के दो भाइयों की गांव के ही कुछ लोगों ने गांव के चौराहे पर हत्या कर दी थी। हमलावरों ने दोनों भाइयों को गोलियों से भून दिया। अर्जुन व भरत नाम के दोनों भाइयों को देखते ही देखते मौत की नींद सुला दिया। इस घटना के बाद से शेख फरेंदा सहित पूरा इलाका गरम है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर गोली मारने के बाद नेपाल की ओर रवाना हो गए। पुलिस ने इस मामले में हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। 11 नामजद लोगाें में से पुलिस के हाथ कोई भी नहीं लग सका है। हालांकि पुलिस भारत से लेकर नेपाल तक अपना नेटवर्क खंगाल रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कोशिशें तेज हैं मगर वे पुलिस की पहुंच से दूर हैं।
उधर, शेख फरेंदी गांव अब भी पुलिस के कड़े पहरे में है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
पुलिस ने कई लोगों को उठाया
सोनौली पुलिस ने शेख फरेंदी में हत्या के मामले में कई लोगों को उठाया है। खबर तो यह भी है कि हत्यारोपियों में से कई पुलिस की पकड़ में हैं मगर पुलिस अभी खुलासा नहीं कर रही है। दूसरी ओर हत्यारोपियों के रिश्तेदारों को भी उठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हियुवा करेगी थाने का घेराव
अमर उजाला नेटवर्क
नौतनवां। शेख फरेंदी गांव के प्रधान के दो सगे भाइयों की हत्या का मामला गरमाने लगा है। हियुवा ने पूरे मामले में पुलिस को अल्टीमेटम दिया है। गुरुवार को हियुवा के लोग इस मामले को लेकर थाने का घेराव करेंगे। हियुवा के जिला उपाध्यक्ष नरसिंह पांडेय का कहना है कि पुलिस की भूमिका पूरे मामले में संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान के ऊपर जिला बदर की कार्रवाई को खत्म करते हुए परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। हियुवा के लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता को लेकर घेराव करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें