फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेट्स को राइफल चलाना बताया

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज में चल रहे मंडलस्तरीय 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को केडेट्सों को राइफल ड्रिल एवं आपातकालीन सेवा प्रदान करने के अलावा विश्व मैप रीडिंग से संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट कर्नल वीएस रमानी ने बताया कि प्रशिक्षण दिवस का प्रारंभ सुबह आठ बजे शारीरिक व्यायाम से हुआ। इसके बाद राइफल ड्रिल अर्थात बगल शस्त्र एवं बाजू शस्त्र एवं सलाम शस्त्र की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कैप्टन अखिलेश्वर राय, कैप्टन डॉ. सुबोध कुमार, ट्रेनिंग आफिसर एनके श्रीवास्तव ने कैडेट्स का 7.62 एमएम राइफल को खोलने और जोड़ने के साथ उसे चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। बीएचएम प्रवीन कुमार ने कैडेट्स को विश्व मानचित्र रीडिंग की आदि के बारे में जानकारी दी। उन्हें गुरुवार को कैरियर इन आर्मी फोर्सेज इन एनसीसी विषय पर लेक्चर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें