फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि कब्जा करने वालों पर दर्ज करें केस

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने वालों के दिन अब लदने वाले हैं। अब उन पर मुकदमा दर्ज होगा। कमिश्नर ने सभी थानेदारों को यह निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को फरेंदा में महीने का तीसरा तहसील दिवस था। यहां कमिश्नर के रविंद्र नायक पहुंचे। एसपी के सामने उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि कोई यदि ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दो। उन्होंने ऐसे मामलों में गंभीरता से लेने की हिदायत दी। कमिश्नर ने अधिकारियों को कहा कि जमीन से जुड़ा जो भी मामला हो उस पर व्यक्तिगत रुचि लेकर उनका हल निकालें। इस दौरान बीएसए, सीडीपीओ, एबीएसए कमिश्नर के निशाने पर रहे। उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
छोटे हैंडपंप उखाड़ने का आदेश
कमिश्नर ने जल निगम के एक्सईएन को छोटे हैंडपंप उखड़वाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग इंडिया मार्क टू हैंडपंप पर कब्जा किए हैं उन्हें उखाड़कर सार्वजनिक स्थल पर लगाएं। ताकि लोगों को इसका लाभ मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें