फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय के लिए दिया धरना

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। वित्त विहीन शिक्षक संघ की जिला इकाई ने मंगलवार को डीएम दफ्तर के सामने धरना दिया। विभिन्न मांगों को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। 26 नवंबर तक मांगें पूरी न होने पर 27 नवंबर को विधान सभा के सामने वादा निभाओ धरना देने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव आफताब आलम ने कहा कि सपा ने चुनावी घोषणा पत्र में सरकार बनने पर वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय देने का वादा किया था। पर सपा कार्यकाल का करीब दस माह गुजरने के बाद भी सरकार अपने वायदों को पूरा नहीं किया। ऐसे में शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर तक उनके मानदेय देने के लिए सरकार पहल शुरू नहीं की तो शिक्षक संघ 27 नवंबर को विधानसभा के सामने वादा निभाओ धरना देंगे। संघ के जिलाध्यक्ष सचिंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बन गई है मगर सपा ने छह महीने में वित्त विहीन शिक्षकों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। इस दौरान रूपचंद्र, राममिलन सिंह, अफलाक अहमद, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, शशिकला सिंह, माया वर्मा, रामाज्ञा वर्मा, चंद्रशेखर मिश्र, रामइंद्र चक्रवर्ती, राजेश्वर सिंह, संगेश्वर पटेल, अरविंद मल्ल, अर्जुन प्रसाद मौर्य, महमूद, विश्वंभर पांडेय, उपेंद्र मिश्र, भरत शरण राय, आशुतोष मिश्र, अनिल मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें