फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से युवती समेत दो ने खाया जहर, गंभीर

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। करमहा और आजाद नगर में रविवार रात अज्ञात कारणों से युवती समेत दो ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घुघली थाना क्षेत्र के करमहा निवासी मोहम्मद अली (20) ने रविवार रात अज्ञात कारणों से घर पर रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। घर वाले उसे जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराए। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
दूसरी घटना सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। क्षेत्र के आजाद नगर निवासी नयना पटेल (22) ने रविवार को घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उल्टी करता देख घर वालों ने पूछा तो उसने बताया कि जहरीला पदार्थ खा ली है। जानकारी होते ही घर वालों ने युवती को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां नाजुक स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें