फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से कंप्यूटर की दुकान व डेढ़ एकड़ फसल खाक

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। दीपावली में आग लगने से जहां एक कंप्यूटर की दुकान खाक हो गई, वहीं आधा दर्जन लोगों की करीब डेढ़ एकड़ फसल जल गई। दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार निवासी अजय मिश्र की कोल्हुई के नौतनवां रोड पर सदानंद तिवारी के मकान में आईटीआई कंप्यूटर नामक दुकान है। दीपावली के दिन अजय दुकान में पूजा कर घर चले गए। रात में दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे अंदर रखे तीन मानीटर व कंप्यूटर और चार सीपीओ खाक हो गए। मकान मालिक ने पीछे के रास्ते आग बुझाई नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।
दूसरी घटना कोल्हुई थाना क्षेत्र में हुई। यहां के डकई में बुधवार दोपहर कोई व्यक्ति अपना डंठल जला रहा था। उससे उठी लपटों से राकेश त्रिपाठी के खेत में आग लग गई। इससे उनकी 25 डिस्मिल धानी की फसल राख हो गई। आग से पास के हाकिम की 25 डिस्मिल, राममिलन गुप्ता की 25 डिस्मिल, मुरली की 25 डिस्मिल व ईश्वर शरण की 50 डिस्मिल धान की फसल राख हो गई। घटना के संबंध में पीड़ित व्यक्तियों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें