फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध व्यवसायी निकला धानी से पकड़ा गया शख्स

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। धानी में सोमवार को पकड़ा गया व्यक्ति विस्फोटकों के साथ ही सोने-चांदी का भी कारोबार करता है। लोगों की मानें तो उसने चंद सालों में ही जागीर खड़ी कर ली है। दीपावली के मौके पर वह बारूद का अवैध कारोबार भी करने लगा।
विज्ञापन

धानी कस्बे से धानी पुलिस ने सोमवार को विस्फोटों के अवैध कारोबारी दारा वर्मा को पकड़ा। उसके पास विस्फोटक रखने का लाइसेंस नहीं था। 40 किलोग्राम बारूद उसने बाथरूम में छिपाकर रखा था। उसके पकड़े जाने के बाद यह सवाल उठ खड़ा हुआ कि सोने-चांदी का काम करने वाले ने विस्फोटकों का काम करना कैसे शुरू कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह विस्फोटक सिद्धार्थनगर से लेकर आया। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि इस कारोबार में कौन-कौन से लोग लिप्त हैं और वह कि स तरह का काम करता था। पुलिस ने दारा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। धानी में मंगलवार सुबह से ही इस बात पर बहस जारी है कि दारा पांच से छह साल में काफी धनी कैसे हो गया। माना जा रहा है कि उसने सोने-चांदी का अवैध कारोबार भी किया है। उसके तार नेपाल से जुड़े होने के भी संकेत मिले हैं। पुलिस का कहना है कि विस्फोटकों के बारे में और भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें