फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाताधारक को पता नहीं निकल गए 12 हजार

Mon, 08 Oct 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजुरी। भारतीय स्टेट बैंक की बैजूडेहरा शाखा में एक ग्राहक के साथ धोखाधड़ी होने की शिकायत मिली है। उसके खाते से 12 हजार रुपये आहरित हो गया है। वह रुपये वापस पाने के लिए बैंक के चक्कर काट रहा है। इस संबंध में उसे शाखा प्रबंधक से शिकायत की है।
विज्ञापन

पनियरा थाना क्षेत्र के नेवास पोखर गांव निवासी रामेश्वर सिंह का भारतीय स्टेट बैंक की बैजूडेहरा शाखा में खाता है। 26 सितंबर को उसके खाते (20109005474) से किसी ने 12 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी जब रामेश्वर को हुई तो उसके हाथ-पांव फूल गए। वह रुपये वापस पाने के लिए बैंक का चक्कर लगाने लगे। इस संबंध में उन्होंने एसबीआई शाखा प्रबंधक को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

इस बाबत शाखा प्रबंधक केएन गुप्ता का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें