फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का एक पहिया ट्रैक से उतरा

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां। उड़ीसा से कच्चा लोहा लादकर मंगलवार की रात में नौतनवां स्टेशन पर आई मालगाड़ी का एक पहिया बुधवार को क्रेन से माल उतारते समय पटरी से उतर गया। नौतनवां में ही इसकी जानकारी हो जाने से किसी प्रकार की घटना नहीं होने पाई है। पहिया ठीक करने के लिए बुधवार की शाम को गोरखपुर से दुर्घटना सहायता यान आया।
विज्ञापन

कच्चा लोहा लेकर रात में 11:25 बजे मालगाड़ी नौतनवां पहुंची। मालगोदाम पर लगने के बाद बुधवार को कच्चा लोहा क्रेन के जरिए उतारा जा रहा था। इसी बीच आशंका जताई जा रही है कि क्रेन से मालगाड़ी में ठोकर लग गया और एक पहिया उतर गया। स्टेशन मास्टर परशुराम ने बताया कि शाम 4:35 बजे पहिया उतरने की जानकारी मिली है। इसके बाद गोरखपुर से सहायता यान मंगाया जा रहा है। सहायता यान के आने के कारण गोरखपुर से नौतनवां आने वाली सवारी गाड़ी संखया 55051 तीन घंटे लेट हो गई। उसे नौतनवां शाम 6:25 बजे पहुंचना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें