नौतनवां (महराज)। सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हरदी डाली चौराहे पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। सभी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं का उत्पीड़न हो रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने के बाद जमकर नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।
जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। पश्चिम बंगाल में हिंदु उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो आंदोलन तेज होगा। बंगाल के आसनसोल व अन्य जगहों से पूरे परिवार के साथ हिंदू पलायन कर रहे हैं। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी शेष विजय सिंह, ब्लॉक संयोजक राधेश्याम गुप्ता ,जगदीश साहनी ,संतोष मोदनवाल ,मनोज साहनी, ईश्वर चौधरी, उमेश, धर्मवीर चौधरी, कन्हैया चौधरी, लाल बहादुर आदि मौजूद रहे।