महराजगंज। सोमवार को बिजली विभाग कार्यालय पर विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के जिला इकाई पदाधिकारियों का धरना 13 वें दिन भी जारी रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि मांगे पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
संगठन के अध्यक्ष जूनियर इंजीनियर राजनारायण ने कहा कि बिजली विभाग का निजीकरण करने का जो फैसला सुनाया गया है, उसे वापस लिया जाए। नौ अप्रैल से संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठन के जिला सचिव तुषार सिंह ने कहा कि सरकार संगठन के पदाधिकारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के इंजिनियर कृष्णानंद, अरूण कुमार यादव, अखिलानंद, आलोक रंजन गुप्ता, उपेंद्रनाथ चौरसिया, कार्तिक वर्मा, प्रेम नरायण वर्मा, आलोक कुमार, विजय कुमार, मनीष पांडेय, शंभुनाथ, एके सिंह, आईएस सिंह, संतोष यादव, पप्पू कुमार, जय प्रकाश, सुदामा, देवेंद्र वर्मा, जय शंकर पंाडेय, अनिल कुमार,दीपक सिंह, राघवेंद्र, मनोज, राजेश, उदयप्रताप, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।