फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाडी वर्करों का भिक्षाट्न देख बंद हो गया डीएम दफ्तर का गेट 16-59-02

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आंगनबाड़ी वर्करों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के छठवें दिन शनिवार को कलेक्ट्रेट सामने भिक्षाटन कर विरोध प्रदर्शन किया। धरना स्थल से सभी डीएम दफ्तर की ओर से बढ़े तो आंगनबाड़ी वर्करों को देख वहां गेट बंद कर दिया गया। प्रदर्शन में शामिल आंगनबाड़ी वर्करों ने हाथ में कटोरा लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीएम दफ्तर के सामने कुछ देर रुकने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो सभी आगे बढ़े। जिला मुख्यालय परिसर में स्थित विभिन्न दफ्तरों के अलावा रास्ते में मिलने वाले लोगों से भी वर्करों ने भीख मांगी। सभी ने कहा कि एकत्र हुई धनराशि केंद्र व प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर काफी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। जब आंगनबाड़ी वर्करों का भिक्षाटन कार्यक्रम समाप्त हुआ तब जाकर पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य ने कहा कि मानदेय बढ़ाने की मांग के प्रति सरकार की ओर से उदासीनता बरती जा रही है। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। सरकार की ओर से वादा करने के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। अब आंदोलन और तेज होगा। आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं के हित के लिए संगठन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महंगाई के दौर में कम मानदेय से काम चल पाना मुश्किल है। सरकार की ओर से संचालित सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी जिम्मेदारी से भूमिका का निर्वहन करने के बावजूद सरकार की उदासीनता ठीक नहीं है। जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि भिक्षाटन से एकत्र हुई रकम केंद्र और प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी। शायद सरकार इसके बाद कोई ठोस कदम उठाए। आंगनबाड़ी वर्करों के हित के लिए आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान शोभा यादव, ज्ञानमति, मंजू देवी, नीता श्रीवास्तव, सरोज जायसवाल, संगीता सिंह, रूक्मिणी देवी, राजदुलारी, सुशीला, पूनम वर्मा के अलावा तमाम वर्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें