फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट बंधे की मरम्मत न होने से कोहरगड्डी गांव में फिर घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पहाड़ों पर हुई बारिश से बीती रात महाव नाले में जलस्तर बढ़ा तो बरगदवां क्षेत्र के कोहरगड्डी समेत अन्य गांवों में पानी घुस गया। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण टूटे हुए महाव तटबंध की मरम्मत न होने से यह समस्या पैदा हुई है। क्षेत्रवासी इस समस्या को लेकर आंदोलन के मूड में है। करीब चार माह के भीतर महाव का पश्चिमी तटबंध कई जगहों पर टूटने और गांव में बार - बार पानी घुसने से लोगों ने नाराजगी है।
विज्ञापन

परसामलिक क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव के सामने मल्लाह टोला के पास महाव का पश्चिमी तटबंध बीते माह तीन अगस्त को करीब 50 मीटर टूट गया था। मरम्मत के अभाव में टूटे तटबंध का दायरा बढ़कर अब करीब 200 मीटर हो गया है। तटबंध टूटने के करीब दो माह बाद भी संबंधित विभाग द्वारा कटानस्थल पर मरम्मत के लिए कोई उपाय नहीं किया गया। इससे बृहस्पतिवार की रात पहाड़ों पर बारिश होने से महाव का जलस्तर बढ़ गया और कटान स्थल के रास्ते कोहरगड्डी, छितवनिया व मल्लाह टोला में पानी घुस गया। महाव के बाढ़ का पानी गांव में बार - बार घुसकर तबाही मचा रहा है। वहीं, बाढ़ के पानी के कारण मल्लाह टोला के संपर्क मार्ग की पुलिया व सड़क दो माह से कटा हुआ है। जिससें लोगो को आने - जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग टूटी पुलिया से गिर चोटिल भी हो चुके हैं। बाढ़ के पानी से घिरे ग्रामीण हरिराम यादव, तबारक, केशव, बब्लू त्रिपाठी, मनदीप यादव, श्रीपत यादव, पवन दुबे, चंद्रभान, परमेश्वर, रामप्रकाश, छेदी, राकेश वर्मा आदि का कहना है कटान स्थल पर मरम्मत के लिए वे लोग कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन विभाग की तरफ से बाढ़ का पानी रोकने के लिए अब तक कोई उपाय नहीं किया गया। इनका कहना है कि कटान स्थल भरने में सिंचाई विभाग की तरफ से की जा रही हीलाहवाली से नाराज ग्रामीण अब आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने अब आंदोलन का मन बना लिया है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि महाव नाले के तटबंध की मरम्मत के लिए विभाग के पास बजट नहीं है। रकम आते ही मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें