फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़े बुखार और डायरिया के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप निकलने के कारण जिला अस्पताल में बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मेडिसिन ओपीडी में इन दिनों रोजाना 90 से 100 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बुखार के 50 से 60 और डायरिया के 25 से 30 मरीज शामिल हैं। एक सप्ताह पहले तक डायरिया के 15 से 20 मरीज ही प्रतिदिन अस्पताल पहुंच रहे थे। जिला अस्पताल में इन दिनों मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक देखी जा रही है। बुखार से पीड़ित मरीजों को जांच और उपचार के लिए चिकित्सकों के पास पहुंचना पड़ रहा है। वहीं, डायरिया के मरीज उल्टी-दस्त और पेट संबंधी परेशानी की शिकायत लेकर अस्पताल आ रहे हैं।
मौसम में अचानक बदलाव के कारण बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अस्पताल के वरीय फिजिशियन डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 90 से 100 मरीज आ रहे हैं। इनमें बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या अधिक है। एक सप्ताह पहले की तुलना में डायरिया के मरीज बढ़े हैं। कभी बारिश और कभी धूप होने के कारण लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


दूषित पानी व खुले में बिक रहे खाने से करें परहेज
वरीय फिजिशियन डॉ. पवन कुमार सिंह ने लोगों को सलाह दी कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और दूषित पानी व खुले में रखे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पिएं और भोजन ताजा ही करें। उल्टी-दस्त होने पर शरीर में पानी की कमी से बचाव के लिए ओआरएस का घोल लें। बुखार या डायरिया के लक्षण बने रहने पर चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें