महराजगंज। सपा कार्यालय में शनिवार को बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में जिले के सभी ब्लॉकों में शिक्षक संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत कार्यकर्ता विद्यालयों तक पहुंचकर शिक्षकों से संपर्क करेंगे और मतदान की अपील करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की। इसमें आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों और शिक्षकों के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर चर्चा हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर उम्मीदवार को जिताने की अपील की। इस दौरान चुनाव प्रभारी डॉ. राजेश यादव, श्रवण पटेल, राम गोपाल यादव, कृष्णभान सिंह, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, निर्मेष मंगल, दिलीप शुक्ला, अमरजीत सहानी, देवेंद्र प्रताप शाही, शमसुल होदा, यगदत्त पासवान आदि मौजूद रहे।