फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षण में 89 स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
जीएसवीएस इंटर कालेज में महोत्सव को लेकर प्रतिभाग करतीं छात्राएं। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
परीक्षण में 89 स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

जीएसवीएस इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने नृत्य व देशभक्ति गीतोें की दी प्रस्तुति
महराजगंज। एक से तीन अक्तूबर को जिले में आयोजित होने वाले महराजगंज महोत्सव के लिए स्कूली बच्चों का परीक्षण बुधवार को जीएसवीएस इंटर कॉलेज सभागार में हुआ। नृत्य व देशभक्ति कार्यक्रमों में कुल 89 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
महोत्सव में पहले दिन स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत समूूह नृत्य एवं दूसरे दिन अंतर विद्यालयीय देशभक्ति नाटक अंतर विद्यालयीय सांस्कृतिक कार्यक्रम (एकल नृत्य) का आयोजन कराया जाना है। आयोजन में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के चयन के लिए प्रशासन की ओर से गठित निर्णायक मंडल ने बुधवार को जीएसवीएस इंटर कॉलेज में पहुंचे विभिन्न विद्यालयों के सामूहिक नृत्य के 31 टीमों तथा जूनियर व सीनियर वर्ग की 38 टीमों के प्रतिभागियों की प्रस्तुति को देखा। प्रस्तुति के लिए चयनित टीमों पर बृहस्पतिवार को निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बच्चों की प्रस्तुति पर समिति ने रखी नजर
बच्चों की प्रस्तुति पर नजर रखने व उनके चयन के लिए छह सदस्यीय निर्णायक मंडल की घोषणा की गई है। समिति में अपर उप जिलाधिकारी अमित गुप्ता, सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जीएसवीएस के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह व जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि के रूप में रितेश कुमार शामिल रहे।
-------------
रंगोली व प्रदर्शनी का आज होगा परीक्षण
विज्ञान प्रश्नोत्तरी, रंगोली व विज्ञान प्रदर्शनी के लिए स्कूली बच्चों का परीक्षण बृहस्पतिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें