फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात किए जाएंगे 883 पशु मित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पशुधन विकास परिषद की तरफ से मल्टी पर्पज एआई इन रूरल बेल्ट में संविदा पर 883 युवाओं की तैनाती ग्राम पंचायत स्तर पर की जाएगी। तैनाती से पहले तीन माह के निशुल्क प्रशिक्षण के लिए तीन से 13 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान, इंजेक्शन लगाने व विभिन्न पशु रोगों में देखभाल व उपचार की प्रारंभिक जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. हौंसला प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश पशुधन विकास बोर्ड की तरफ से मैत्री प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित आवेदकों को पशुधन सेवा का निशुल्क प्रशिक्षण लखनऊ में दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद अशासकीय संविदा पर ग्राम पंचायतों में नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें