फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 82 परिवारों को मिला आर्थिक सहायता का चेक

Tue, 17 Jun 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत कलक्ट्रेट सभागार में कुल 82 परिवारों को 5-5 लाख की सहायता राशि के डेमो चेक का वितरण हुआ। विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया और विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह ने लाभार्थियों को चेक दिया। पनियरा विधायक ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनका योगदान अतुलनीय है।
विज्ञापन

सरकार हर संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रभावित किसानों के परिवारों को कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के साथ-साथ अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान करना भी है। दो दिव्यांग किसानों और 107 मृतक किसानों के परिजनों को 05 करोड़ 22 लाख 75 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। उपस्थित अतिथियों का स्वागत अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन नायब तहसीलदार सदर देश दीपक तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें