फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागालैंड के पूर्व गृह राज्य मंत्री पहुंचे जिला कारागार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नागालैंड के पूर्व गृह राज्य मंत्री पहुंचे जिला कारागार
जेल में बंद एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल की प्रधानाचार्य आखो पूरो से की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शहर में स्थित एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल के बाथरूम का वीडियो बीते 5 जुलाई को वायरल होने पर हड़कंप मच गया था। लोगों में नाराजगी बढ़ते देख स्कूल बंद कराने के साथ ही आरोपी प्रधानाचार्य आखो पूरो एवं दो पूर्व शिक्षकों को जेल भेज दिया गया। वहीं वायरल वीडियो कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल की प्रधानाचार्य नागालैंड की रहने वाली हैं।
बुधवार को नागालैंड के पूर्व गृह राज्य मंत्री थेनुचो कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने एडीएम न्यायिक से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी ली। करीब 20 मिनट तक एडीएम से बातचीत की। इसके बाद लोक निर्माण विभाग डाक बंगला पहुंचे। यहां से जिला कारागार के लिए रवाना हुए। जिला जेल में बंद एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल की प्रधानाचार्य आखो पूरो से मिलकर बातचीत की। बताया गया कि उन्होंने प्रधानाचार्य से जेल में करीब 40 मिनट तक बात कर घटना के बारे में जानकारी ली। चर्चा है कि आखो पूरो की छोटी बहन अटानी पूरो और इस प्रकरण में तहरीर देने वाले शख्स भी जिला कारागार पहुंचे थे। जेल में मुलाकात के बाद पूर्व गृह राज्य मंत्री थेनुचो एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल पड़री पहुंचे। यहां स्कूल में ऊपरी तल पर कमरे में पहुंचे। भोजन करने के साथ ही स्कूल के सहयोगी स्टॉफ से बात की। इस दौरान एलआईयू के कुंज विहारी, विमलेश कुमार, नगर चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह, सिसवा मुंशी चौकी इंचार्ज संजय शाही, सिंदुरिया चौकी इंचार्ज राजेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि नागालैंड के पूर्व गृह राज्य मंत्री थेनुचो आए थे। वायरल वीडियो के मामले में जिला कारागार में बंद आरोपी प्रधानाचार्य से मुलाकात की। साथ ही पूरे घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें