फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले 81 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल देता हुआ युवक। संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
जिले 81 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को 81 नए संक्रमित मिले, जबकि 26 लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया। जनपद में अब सक्रिय केस की संख्या 273 हो गई है।
जिले में कोरोना के अब तक 13,625 केस सामने आ चुके हैं। मरने वालों की संख्या 142 है, जबकि 13,206 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। वर्तमान में 166 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 10,16,118 नमूनों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को सजग रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही से परेशानी बढ़ सकती है। संक्रमण से बचाव के लिए गांव स्तर तक लोगों को आशा के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें