महराजगंज। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 80 यूनिट रक्त है, लेकिन इसमें निगेटिव ग्रुप के रक्त का अभाव है। सबसे अधिक बी पॉजिटिव ग्रुप का 46 यूनिट खून बचा है। ऐसे में यदि किसी को निगेटिव ग्रुप के रक्त की जरूरत है तो उन्हें परेशानी होगी।
जानकारी के अनुसार, अप्रैल से जनवरी माह तक कुल 490 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया था। वहीं 903 लोगों ने रक्त लेने के बदले में रक्त कोष में रक्त जमा कराया इसके बाद उन्हें रक्त मिले। जिला अस्पताल के रक्तकोष में 80 यूनिट खून बचा है, लेकिन इनमें एक निगेटिव, बी निगेटिव, ओ निगेटिव, एबी पॉजिटिव व निगेटिव ग्रुप का रक्त नहीं है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के लिए वार्ता की जा रही है, जिससे ब्लड बैंक में निगेटिव ग्रुप का रक्त बढ़ाया जा सके।