फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 2.79 करोड़ रुपये से नगर पंचायत चौक में बनेंगी 8 सीसी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कें खराब होने से लोगों को होती थी असुविधा
विज्ञापन

महराजगंज। नगर पंचायत चौक क्षेत्र में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) विभाग की ओर से आठ सड़कों के निर्माण की योजना को स्वीकृति मिल गई है। इन सड़कों का निर्माण मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत कराया जाएगा। योजना के तहत 2.79 करोड़ रुपये की लागत से सीसी सड़कें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

डूडा अधिकारी प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि नगर पंचायत चौक के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से सड़कें जर्जर अवस्था में थीं। बरसात के मौसम में जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई स्थानों पर सड़कें टूट चुकी थीं, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को दिक्कत होती थी। स्थानीय लोग लगातार सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। योजना के अंतर्गत वार्ड एक आंबेडकर नगर, वार्ड छह चित्रगुप्त नगर, वार्ड 13 महंत अवैद्यनाथ नगर, वार्ड 14 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर और वार्ड 15 गुरु गोरक्षनाथ नगर में कुल आठ सीसी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्षों से खराब सड़कों के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब सीसी सड़क बनने से आवागमन आसान होगा और जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें