पिकअप पर लदी 75 बोरी मटर बरामद, चालक पकड़ा गया
नौतनवां। क्षेत्र के सेमरा चौराहा के पास से रविवार को भोर में एसडीएम प्रमोद कुमार ने एसएसबी जवानों के साथ भ्रमण के दौरान पिकअप पर लदी 75 बोरी मटर बरामद की। वहीं मौके से वाहन चालक को भी पकड़ लिया गया।
पकड़े गए चालक ने अपना नाम रमाशंकर यादव बताया। वह गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के शिवमंदिर केशवपुर का रहने वाला है। उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि बरामद मटर को जब्त करने के साथ ही चालक पर कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद