किशोरी से दुष्कर्म के दो आरोपितों को जेल
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों पर केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, किशोरी गांव के बगल बकरी चराने गई थी। आरोप है कि क्षेत्र के ही एक गांव के युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर किशोरी को जबरदस्ती धान के खेत में उठा ले गया और वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी किसी तरह वहां से घर पहुंची और पूरी कहानी बताई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राम सहाय चौहान ने बताया कि मामला शनिवार का है। किशोरी की मां की तहरीर पर दोनो आरोपितों पर पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन दोनों को जेल भेज दिया गया।