फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रामलीला महोत्सव में मंचन के लिए 75 बच्चों ने दिया ऑडिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिन्दू कल्याण मंच चयनित बच्चों का निःशुल्क प्रशिक्षण कराएगा
विज्ञापन


सिसवा बाजार। स्थानीय श्रीश्याम मंदिर में रविवार को हिन्दू कल्याण मंच की ओर से आयोजित होने वाले श्री रामलीला महोत्सव में रामलीला मंचन के लिए रविवार को ऑडिशन आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के 75 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
सिसवा कस्बे में हर वर्ष आयोजित होने वाले रामलीला महोत्सव के लिए क्षेत्र के बच्चों ने रामायण के विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाने का ऑडिशन दिया। प्रतिभागियों का चयन मंच के सदस्य रितेश सोनी, आशीष जायसवाल, मनोज लोहिया एवं श्यामदत्त पांडेय ने किया। चयन प्रक्रिया के साथ ही बच्चों को रामायण से जुड़ी शिक्षाप्रद एवं नैतिक जानकारियां भी प्रदान की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंच के मुख्य संरक्षक नितेश श्रीवास्तव ने कहा कि मंच का उद्देश्य हमारी आने वाली पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ना है ताकि वे अपने धर्म के विषय में जान सकें और उसके अनुरूप आचरण अपना सकें। इस अवसर पर वर्षा जायसवाल, अमृता पाठक, विकास जायसवाल, रविराज जायसवाल, विवेक जायसवाल, दीपक जायसवाल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें