फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मजदूरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

Mon, 08 Oct 2018 11:38 PM IST
maharajganj
विज्ञापन
धरना देते विद्युत मजदूर पंचायत संघ के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। मजदूरी भुगतान सहित अन्य मांगों की पूर्ति के लिए विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारियों ने कार्य बहिस्कार कर एक्सईएन कार्यालय पर धरना दिया। पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि आंदोलन को 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जू नहीं रेंग रहा है। जब तक मांगें पूरी नहीं होगी यह धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


संगठन के जिला सचिव अखिलानंद ने कहा कि मजदूरों की मुख्य समस्या अनुरक्षण एवं परिचालन कार्य कर रहे लोगों के मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार कम भुगतान दे रहे हैं। जिले में कार्य कर रहे मजदूरों को छह माह से मजदूरी नहीं मिला है। ईपीएफ खाते खोले गए हैं, लेकिन उसमें रकम नहीं जमा किय जा रहा है। मजदूरों को सुरक्षा के लिए उपकरण नहीं दिए जा रहे हैं। इससे मजदूरों को कार्य करते समय दुर्घटना होने का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं की गई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान जवाहिर कुमार, छेदी प्रसाद, सुग्रीव साहीद, बेचन, साहेब अली, अजय, पप्पू कुमार, अजीत, पन्नेलाल, मुमताज, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें