फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम नालियां मरीजों को और बना रही हैं ‘बीमार’

Mon, 08 Oct 2018 11:33 PM IST
maharajganj
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी के पास जमा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सरकार एक तरफ जहां स्वच्छता पर जोर दे रही है, वहीं जिला अस्पताल में इसका असर नहीं दिख रहा है। जाम पड़ी नाली से उठने वाली बदबू से मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत होती है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए अस्पताल प्रशासन महज फाइलों में योजना बना रहा है। हालत यह है कि ओपीडी गेट के बगल की नाली ओवरफ्लो है। बदबूदार पानी से उठने वाली बदबू के कारण लोगों को दिक्कत होती है। यहीं हाल ब्लड बैंक के सामने की नाली का भी है। पोस्टमार्टम हाउस के सामने की नाली भी जाम है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मुख्य द्वार से जाने पर किनारे की नाली जाम है। इससे बदबू के कारण लोगों को परेशानी होती है। इमरजेंसी के पास वाटर कूलर लगा है। यहां मरीज एवं तीमारदार पानी पीते हैं। पास में बनी नाली आवेरफ्लो हो चुकी है। साथ ही दुर्गंध भी आती है। किसी तरह लोग पानी लेकर जाते हैं। अस्पताल में इलाज करने आए मनोहर ने बताया कि बदबू के कारण सांस लेने में परेशानी होती है। डर लगा रहता है कि संक्रामक रोग न घेर ले। अस्पताल में बीमार होकर आने वाले यहां की बदहाली से और बीमार हो जाते हैं। महेश यादव ने बताया कि अस्पताल में नाली तो बनी है, लेकिन उसका बहाव सुनिश्चित नहीं किया गया है। नाली की सफाई को लेकर अस्पताल प्रशासन गंभीर नहीं है। ओपीडी गेट के बगल में नाली ओवरफ्लो है। इसके अलावा कूड़े-कचरे भी जहां-तहां फैले रहते हैं। स्वच्छता को लेकर जागरूकता का यहां असर नहीं दिखता है। सीएमएस डॉ. आरबी राम ने बताया कि अस्पताल परिसर में नाली का निर्माण कराया गया। समय-समय पर सफाई भी होती है। प्रयास रहता है कि अस्तपाल परिसर स्वच्छ रहे। अगर नाली जाम है तो उसकी सफाई कराई जाएगी। अस्पताल में मरीजों एवं तीमारदारों की सुविधा का खास ख्याल रखा जाता है। परिसर में खाली जमीन पर पुष्प एवं औषाधिय पौधे भी लगाए गए हैं।

जिला अस्पताल में दान उत्सव का हुआ आयोजन
महराजगंज। जिला अस्पताल के एआरटी सेंटर पर सोमवार को दान उत्सव कार्यक्रम का आयोजित हुआ। सीएमएस डॉ. आरबी राम व डॉ. एमएम भाष्कर, डॉ. एबी त्रिपाठी ने लोगों को साल, फल आदि सामाग्री दान स्वरूप दिए। नोडल अधिकारी डॉ. एए. भाष्कर ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से किया गया है। इसमें केयर एंड सर्पोट सेंटर, सृष्टि सेवा संस्थान की ओर से स्वास्थ्य व पोषण सामग्री, शाल, राशन, फल तथा बच्चों को पठन-पाठन की सामाग्री दिया गया है। इस दौरान नूरूल एन, जितेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र कुमार मौर्य, अजय चौहान, संजा देवी, मीना, अनुपमा, देवेश पांडेय, क्रांति कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें