फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मजदूरों ने जलाया एक्सईएन का पुतला

Sat, 06 Oct 2018 11:12 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
पुतला जलाते विद्युत मजदूर पंचायत संघ के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। विद्युत मजदूर पंचायत के जिला इकाई पदाधिकारियों ने समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर आठ दिन से एक्सईएन कार्यालय पर कार्य बहिष्कार कर धरना दे रहे हैं। शनिवार को बिजली मजदूरों ने एक्सईएन का पुतला जलाकर गुस्से का इजहार किया। धरने की अध्यक्षता करते हुए धीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अनुश्रवण एवं परिचालक कार्य कर रहे लोगों को मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार भुगतान कम कर रहे हैं। पिछले छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


ईपीएफ एवं बीमा का प्रमाण पत्र अभी तक मजदूरों का उपलब्ध नहीं कराया गया। जिन मजदूरों के ईपीएफ खाते खोले गए हैं उनके खाते में रकम नहीं भेजी जा रही है। मजदूरों को परिचय पत्र व सुरक्षा के उपकरण भी नहीं दिए जा रहे हैं। अगर कार्य करते हुए किसी बिजली मजदूर की दुर्घटना हो जाती है तो न तो विभाग जिम्मेदारी लेता है और न ही ठेकेदार। इससे बडे़ पैमाने पर मजदूरों का शोषण हो रहा है। सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि मजदूरों को समय से मानदेय दिया जाए। परिचय पत्र के साथ ही सुरक्षा उपकरण दिए जाएं। इस दौरान इस्माइल खां, संदीप श्रीवास्तव, अखिलानंद, आशुतोष, सुग्रीव, रामरेखा, दया सागर, गौतम, दिलीप, पवन, बैजनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें