फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप

Sat, 06 Oct 2018 10:44 PM IST
maharajganj
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते राष्ट्रवादी कांग्रेस पर्टी के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने शनिवार को राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा। पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप लगाया भी है।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष जानकी चतुर्वेदी ने कहा कि जिले में शहरी व ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना के धांधली की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराई जाए। आरोप लगाया कि नौतनवां ब्लॉक के एक ग्राम सचिव आवास व शौचालय निर्माण के लिए धन उगाही कर रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में पारदर्शिता के आधार पर शौचालय वितरित किया जाए, जिससे सभी गरीब परिवार को शौचालय की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि जिले में कई दिव्यांग ऐसे हैं जिसके पास आवास नहीं है। उन्होंने कहा कि बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम सभी गुरचिहां के रास्ते कंहरिया बुजुर्ग होते हुए जो नगर सिंचाई विभाग द्वारा बनाया जा रहा है, उसका मुआवजा नए दर से दिया जाए। इस दौरान रमेश दीक्षित, सतीश कुमार चतुर्वेदी, कुलदीप, कुंदन, आयुष यादव, संतोष कुमार वर्मा, अनूप मिश्र, शकुंतला देवी, रत्नेश मिश्रा, शमशाद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें