फरेंदा। थाना क्षेत्र के भैंसहिया गांव में गुरुवार शाम सड़क पार कर रही 70 वर्षीय महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
भैंसहिया निवासी चांदमाती गुरुवार शाम गांव में ही सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।