फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिशन शक्ति के तहत 69,731 छात्राओं को किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निपनिया काली माता मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामलीला में कलाकारों ने नारद मोह का मंचन किया। इसे देखकर दर्शक आनंदित हो उठे।
विज्ञापन

नारद मुनि को अपनी तपस्या पर घमंड हो गया था।
भगवान विष्णु ने नारद मुनि का घमंड तोड़ने के लिए राजकुमारी विश्व मोहनी की लीला रची। उस पर मोहित नारद ने विश्व मोहनी से विवाह करने के लिए भगवान बिष्णु से अतिसुंदर रूप मांगा था, मगर विष्णु भगवान ने उन्हें बंदर का रूप प्रदान किया। इससे नारद मुनि को घोर अपमान का सामना करना पड़ा था।इससे पहले कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्य अतिथि अर्जुन उर्फ डेबा ने विधि विधान पूर्वक फीता काट कर रामलीला का उद्घाटन किया।
इस मौके पर काली माता मंदिर के संस्थापक पुजारी उदय भान चौधरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू उर्फ लल्लू पासवान, रंगीलाल, चन्द्र भान चौधरी, राम अजोर पासवान, अमरेश चौधरी, बाबूलाल, अजय विश्वकर्मा, मोहम्मद समीर, सगीर अहमद, रफीक अहमद, दुर्गेश शर्मा, गौरीशंकर सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें